भारतीय सिनेमा के इतिहास में अगर कोई फिल्म 100 करोड़ की कमाई करती है तो वह ब्लॉकबस्टर होती है। लेकिन आज अगर कोई फिल्म सौ करोड़ भी कमाती है तो उसे एवरेज कमाई माना जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अब एक बॉलीवुड फिल्म बनाने में 100 करोड़ रुपए लगते हैं। अगर बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की बात करें तो उनकी फिल्मों का बजट अब 100 करोड़ से ज्यादा है और कमाई के मामले में फिल्मों की कमाई लागत से कहीं ज्यादा है। हाल के दिनों में बॉलीवुड स्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ रही हैं. ये हैं बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Sl | Movie | Budget | Collection |
---|---|---|---|
1. | Dangel | 70 Crore | 2100 Crore |
2. | Baahubali 2 | 250 Crore | 1810 Crore |
3. | Secret Superstar | 25 Crore | 977 Crore |
4. | Bajrangi Bhaijaan | 93 Crore | 969 Crore |
5. | PK | 85 Crore | 753 Crore |
6. | Robot 2.0 | 570 Crore | 1156 Crore |
7. | Baahubali | 180 Crore | 650 Crore |
8. | Sultan | 90 Crore | 623 Crore |
9. | Sanju | 95 Crore | 586 Crore |
10. | Padmaavat | 190 Crore | 571 Crore |
{tocify} $title={Table of Contents}
बॉलीवुड में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म अमीर खान की दंगल है। लेकिन आज इस पोस्ट के माध्यम से मैं आपको बॉलीवुड में सबसे अधिक कमाई करने वाली दस फिल्मों के बारे में बताऊंगा। वैसे तो बॉलीवुड में हर साल बहुत सारी फिल्में रिलीज होती है, उनमें से कुछ बॉक्स ऑफिस में कमाल करती है वही कुछ फ्लॉप होती है। सबसे पहले हम जानेंगे बॉलीवुड में सबसे अधिक कमाई वाली फिल्मों की बजट कलेक्शन और डायरेक्टर के बारे में।
1. Dangel (दंगल)
नीतेश तिवारी की डायरेक्शन में बनी फिल्म दंगल बॉलीवुड में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म में आमिर खान, साक्षी तंवर, फ़ातिमा सना शेख, ज़ायरा वसीम, सान्या मल्होत्रा और सुहानी भटनागर मुख्य भूमिका में शामिल हैं।
इस फिल्म को भारत के सिनेमाघरों में 23 दिसंबर 2016 को रिलीज किया गया था। 70 करोड़ की बजट से बनी फिल्म दंगल ने अब तक 2100 करोड़ की कमाई कर ली है। भारतीय सिनेमा जगत में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। इस भारतीय फिल्म ने भारत से अधिक चीन में कमाई किया था।
- रिलीज – 23 दिसंबर 2016
- बजट – 70 करोड़
- कलेक्शन – 2100 करोड़
- डायरेक्टर – नीतेश तिवारी
- अभिनेता – आमिर खान
- अभिनेत्री –
2. Baahubali 2 (बाहुबली 2)
बाहुबली 2 एस.एस राजामौली की निर्देशक बनी फिल्म भारत की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना, सत्यराज और राम्या कृष्णा मुख्य में भूमिका है।
इस फिल्म को भारत में 28 अप्रैल 2018 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म का एक पहला भाग भी है जिसका नाम बाहुबली: द बिगनिंग है। बाहुबली 2 को तमिल भाषा में बनाया गया था, उसके बाद इस फिल्म को बाकी सभी भाषाओं में डब किया गया। 250 करोड़ की बजट में बनी फिल्म बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस में 1810 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। यह फिल्मी साउथ में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है।
- रिलीज – 28 अप्रैल 2018
- बजट – 250 करोड़
- कलेक्शन – 1810 करोड़
- डायरेक्टर – एस.एस राजामौली
- अभिनेता – प्रभास
- अभिनेत्री –
3. Secret Superstar (सीक्रेट सुपरस्टार)
सीक्रेट सुपरस्टार भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली तीसरी सबसे बड़ी फिल्म है। यह फिल्म अमीर खान की सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी सबसे बड़ी फिल्म है। इस फिल्म के डायरेक्टर अद्वैत चंदन है। 25 करोड़ की बजट से बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में 977 करोड़ का कुल कलेशन किया। दंगल के बाद सीक्रेट सुपरस्टार ने भी चाइना से अच्छा कलेक्शन किया। इस फिल्म को 19 अक्टूबर 2017 को रिलीज किया गया। इस फिल्म में जायरा वसीम, मेहर विज, राज अर्जुन और आमिर खान मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
- रिलीज – 19 अक्टूबर 2017
- बजट – 25 करोड़
- कलेक्शन – 977 करोड़
- डायरेक्टर – अद्वैत चंदन
- अभिनेता – अमीर खान
- अभिनेत्री –
4. Bajrangi Bhaijaan (बजरंगी भाईजान)
कबीर खान की निर्देश में बनी फिल्म बजरंगी भाईजान इंडिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली चौथी सबसे बड़ी फिल्म है। बजरंगी भाईजान सलमान खान की सबसे अधिक कमाई करने वाली सभी फिल्मों में से एक है। इस मूवी के निर्माता रॉकलिन वेंकटेश और सलमान खान खुद है। इस फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर खान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में नजर आये है।
इस फिल्म को 93 करोड़ की बजट में बनाया गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 969 करोड़ की कमाई कर इंडिया की सबसे अधिक कमाई करने वाली चौथी फिल्म बनी। इस फिल्म को भारत के सिनेमाघरों में 17 जुलाई 2015 को रिलीज किया गया था।
- रिलीज – 17 जुलाई 2015
- बजट – 93 करोड़
- कलेक्शन – 969 करोड़
- डायरेक्टर – कबीर खान
- अभिनेता – सलमान खान
- अभिनेत्री – करीना कपूर खान
ये भी पढ़े: साल 2021 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी
5. PK (पीके)
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित पीके एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म का निर्माण राजकुमार हिरानी ने विधु विनोद चोपड़ा और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ मिलकर किया है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में 19 दिसंबर 2014 को रिलीज किया गया। इस फिल्म के मुख्य किरदारों में आमिर खान, अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, बोमन ईरानी और सुशांत सिंह राजपूत हैं।
85 करोड़ की बजट से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 753 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं। इतनी कमाई के बाद यह फिल्म भारत की पांचवी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है।
- रिलीज – 19 दिसंबर 2014
- बजट – 85 करोड़
- कलेक्शन – 753 करोड़
- डायरेक्टर – राजकुमार हिरानी
- अभिनेता – आमिर खान
- अभिनेत्री – अनुष्का शर्मा
6. Robot 2.0 (रोबोट 2.0)
रोबोट 2.O लगभग 570 करोड़ की बजट से बनी फिल्म भारत की सबसे बड़ी बजट वाली फिल्म है। शंकर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म भारतीय काल्पनिक विज्ञान पर आधारित बनाया गया है। इस मूवी में रजनीकान्त, एमी जैक्सन और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
इस फिल्म को सिनेमाघरों में 29 नवंबर 2018 को रिलीज किया गया था। फिल्म को 14 भाषाओं में डब किया गया। इतनी बड़ी बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1156 करोड़ का कुल कारोबार किया। इस फिल्म ने अपने पहले दिन ही दुनिया भर में 117.34 करोड़ की कमाई करने में सफल रहा। फिल्म ने हिन्दी डब में 201 करोड़ से अधिक कमा कर बाहुबली 2 के बाद दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिन्दी डब फिल्म भी बन गया है। इसके साथ ही यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठी भारतीय फिल्म भी बन गई।
- रिलीज – 29 नवंबर 2018
- बजट – 570 करोड़
- कलेक्शन – 1156 करोड़
- डायरेक्टर – शंकर
- अभिनेता – रजनीकान्त, अक्षय कुमार
- अभिनेत्री –
7. Baahubali (बाहुबली)
डायरेक्टर एस.एस राजामौली के निर्देश में बनी फिल्म बाहुबली 2 द काँन्क्लूज़न का पहला पार्ट बाहुबली द बिगनिंग है। इस फिल्म को तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज किया गया था। प्रभास, राणा डग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना इस फिल्म के मुख्य किरदार हैं। इस फिल्म को सिनेमाघरों में 10 जुलाई 2015 को रिलीज किया गया।
180 करोड़ की बजट में बनी फिल्म बाहुबली द बिगनिंग ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 650 करोड़ का कलेक्शन किया। इस मूवी को बाद में हिंदी और मलयालम में डब किया गया। बाहुबली 2015 में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है और इंडिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली सातवी सबसे बड़ी फिल्म है।
- रिलीज – 10 जुलाई 2015
- बजट – 180 करोड़
- कलेक्शन – 650 करोड़
- डायरेक्टर – एस.एस राजामौली
- अभिनेता – प्रभास
- अभिनेत्री –
8. Sultan (सुल्तान)
फिल्म “सुलतान” सबसे अधिक कमाई करने वाली सलमान खान की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म है। इस फिल्म को अली अब्बास जाफ़र के डायरेक्शन में बनाया गया है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार सलमान खान, अनुष्का शर्मा और रणदीप हुड्डा हैं। 90 करोड़ की बजट से बनाई गई इस फिल्म को 6 जुलाई 2016 को रिलीज किया गया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 623 करोड़ का कलेक्शन कर भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म की सूची में 8वें नंबर पर है।
- रिलीज – 6 जुलाई 2016
- बजट – 90 करोड़
- कलेक्शन – 623 करोड़
- डायरेक्टर – अली अब्बास जाफ़र
- अभिनेता – सलमान खान
- अभिनेत्री – अनुष्का शर्मा
9. Sanju (संजू)
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित संजू एक बायोग्राफिकल हिंदी फिल्म है। जिसका किरदार अभिनेता रणबीर कपूर ने निभाया है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 29 जून 2018 को रिलीज किया गया था। 95 करोड़ करोड़ की बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 586 करोड़ का कलेक्शन किया।
- रिलीज – 29 जून 2018
- बजट – 95 करोड़ करोड़
- कलेक्शन – 586 करोड़
- डायरेक्टर – राजकुमार हिरानी
- अभिनेता – रणबीर कपूर
- अभिनेत्री –
10. Padmaavat (पद्मावत)
पद्मावत संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित एक भारतीय ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म 1 दिसंबर, 2017 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में कुछ लोगों के विरोध और कानूनी कार्यवाही के बाद इसे 25 जनवरी, 2018 को रिलीज़ किया गया था। 190 करोड़ की बजट से बनी फिल्म पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर 571 करोड़ की कमाई कर भारत की दसवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म है।
- रिलीज – 25 जनवरी, 2018
- बजट – 190 करोड़
- कलेक्शन – 571 करोड़
- डायरेक्टर – संजय लीला भंसाली
- अभिनेता – शाहिद कपूर, रणवीर सिंह
- अभिनेत्री – दीपिका पादुकोण
Conclusion: इस पोस्ट के माध्यम से मैंने आपको भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली 10 फिल्मों के बारे में बताया है। अधिकतर लोग इंटरनेट में सर्च करते हैं भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में।
FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :-
1. बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन सी है?उत्तर: दंगल
2. दुनिया में सबसे कमाई करने वाली फिल्म कौन सी है?उत्तर:
3. भारत की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म कौन सी है?उत्तर:
4. विश्व की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन सी है?उत्तर: