नोरा फतेही ने अपने बर्थडे में किया अजब गजब डांस, देखिए वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेह अपनी ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज से हमेशा सुर्खियों में रहती है। इन दिनों नोरा के जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है, जिसमे वह कुछ अलग तरह की डांस करती हुई नजर आ रही है। नोरा फतेही ने 6 फरवरी को अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। नोरा फतेही ने यह खास दिन दुबई में अपने दोस्तों के साथ मनाया। नोरा ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जहां उन्होंने खूब मस्ती की।

नोरा फतेह के जन्मदिन का वायरल वीडियो

इस वीडियो में नोरा फतेही दुबई समुद्र के बीच में एक यॉट पर नजर आ रही हैं। जिसमे उसके साथ उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं, जो काफी मस्ती कर रहे है। इस वीडियो को शेयर करते हुए नोरा फतेही ने लिखा है, ‘मैं अटेंशन देने की कोशिश कर रही थी लेकिन अटेंशन मेरी तरफ ही होगी।’ इस तरह वह दोस्तों के साथ मस्ती करते-करते खुद ही फोकस में आ गईं। उनके फैंस इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं।

Leave a Comment